फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेला जाने वाले और ग्रामीण यात्री स्टेशनों पर भटकने को मजबूर

Mon, 21 Sep 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की छुट्टी के दिन कई लोग मेला देखने आना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त वाहन नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर सार्वजनिक वाहन बेहद कम संख्या में दौड़े, जिसकी वजह से आम जनता और मेला प्रेमियों को गाड़ियों के लिए बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों की रही। जिले के भनोली, बाराकोट, स्याल्दे, मौलेखाल और बाड़ेछीना जैसे सुदूर ग्रामीण रूटों पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही लगभग ठप सी हो गई। इस वजह से इन क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्रियों को समय पर कोई वाहन नहीं मिल सका और कई लोग मेले में जाने से भी वंचित रह गए। स्टेशन पर बस आते ही लोग उसमें टूट पड़े। सुरेश सिंह ने बताया कि मौलेखाल जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इंतजार करते हुए दस मिनट हो गए है। पुष्पेंद्र कोहली ने बताया कि चौखुटिया के लिए वाहन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें