फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी घरों में, मलबे से पटे खेत 

Mon, 06 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। रविवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद गौली मैदान की पहाड़ी की ओर से बहकर आया पानी घरों में घुस गया। दन्यां-आरा सल्पड़ सड़क में बंद कलमठों के चलते उद्रधेश्वर क्षेत्र से पानी के साथ बहकर आया मलबा दन्यां बाजार में जमा हो गया। सोमवार दिन में हुई बारिश से चौंसाला-सोनाली के पास सड़क पर काफी मलबा आ गया। इससे कुछ देर यातायात भी बंद रहा। वाहन चालकों और यात्रियों द्वारा मलबा हटाने के बाद वाहन गंतव्यों को रवाना हो सके।
विज्ञापन

रविवार को दन्यां क्षेत्र में हुई बारिश का पानी गौली खेल मैदान से होता हुआ पास में ही रहने वाले विजय सिंह और गोपाल सिंह के घरों में भर गया। कई खेतों में मलबा भर गया। दन्यां बाजार से आरा-सल्पड़ को जाने वाली उद्रधेश्वर तक करीब एक किमी सड़क का ढाल बाजार की ओर है। बारिश के दौरान बहने वाले पानी की निकासी के लिए इस सड़क में बने कठपतिया के पास दो और जीआईसी क्षेत्र में दो कलमठ बंद पड़ हैं। कलमठ बंद होने से बारिश का पानी और काफी मलबा बाजार क्षेत्र में जमा हो गया। इससे राहगीरों के साथ ही व्यवसायियों को काफी परेशानी हो रही है। राज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी और हेम जोशी ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने को हैं, लेकिन लोनिवि ने अब तक बंद पड़ी पुलिया भी नहीं खोली हैं। पानी की निकासी वाले कलमठ जल्द नहीं खोले गए तो कभी भी नुकसान हो सकता है। 
इधर, लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड के सहायक अभियंता एमएस भंडारी ने बताया कि बंद पड़े कलमठों को खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें