फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, ठंड में हुआ इजाफा

Tue, 05 May 2026 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तीन चार दिनों से हो रही बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बारिश से खेतों में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान मायूस है। बारिश से मई माह में भी ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। आठ बजे बाद मौसम खुला तो लोगों को राहत मिली। अपराह्न तीन बजे बाद मौसम ने फिर करवट ली और आसमान में बादल छा गए। आधे घंटे बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन चार दिनों से हो रही बारिश से ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े स्वेटर, बनियान पहन रहे हैं। बुजुर्ग लोगों को हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम खराब रहने से ग्रामीण इलाकों से खरीदारी करने सीमित लोग आए। इससे बाजार में रौनक कम रही। इससे व्यापारी मायूस दिखे। शाम के समय नगर का बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गया था।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश (एमएम में)

अल्मोड़ा 3

रानीखेत 3.2

भिकियासैंण 1

सल्ट 0.5

चौखुटिया 4

द्वाराहाट 0.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें