फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वाहनों की रेलमपेल, पार्किंग देने में पालिका फेल

विज्ञापन
अल्मोड़ा की माल रोड में नो पार्किंग जोन में आड़े तिरछे खड़े दोपहिया वाहन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में वाहनों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं हुआ है। अल्मोड़ा में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से अधिकतर वाहन सड़कों के किनारे ही खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर जाम लगने पर लोगों को वाहनों के बीच में निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कार्यालय में 12 हजार चौपहिया वाहन और 28 हजार दोपहिया वाहन पंजीकृत हैं। नगर में दोपहिया वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों के अलावा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की रेलमपेल से आम आदमी को सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन मालरोड के अलावा एलआर साह रोड, जाखनदेवी रोड, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं। जिससे सड़क किनारे पैदल घूमने वाले लोगों के लिए जगह ही नहीं बचती।
नवरात्रि, दीपावली में वाहनों की संख्या में होगी वृद्धि, बढ़ेगी पार्किंग की समस्या
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में वर्तमान में पार्किंग के लिए दो-तीन जगह ही हैं। अधिमास समाप्त होने के तुरंत बाद शारदीय नवरात्र हैं। इसके बाद दीपावली का त्योहार है। कोरोनाकाल में लोग सुरक्षित रहने के लिए निजी वाहनों से सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में लोग नए वाहनों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में नवरात्र और दीपावली में वाहनों की संख्या में कई गुना तक वृद्धि होने की संभावना है। इससे पार्किंग की समस्या भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर और थपलिया में बन रही नई पार्किंग
अल्मोड़ा। नगरपालिका की ओर से बक्शीखोला के समीप पूर्व में नया पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना थी लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह आगे नहीं बढ़ सकी। पालिका के ईओ श्यामसुंदर प्रसाद के अनुसार जिला योजना के तहत लक्ष्मेश्वर और थपलिया में नई पार्किंग बनाई जा रही हैं। दोनों स्थानों पर लोक निर्माण विभाग पार्किंग बना रहा है। दो नए पार्किंग स्थल बनने के बाद कुछ हद तक पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें