वन्य जीव संरक्षण सप्ताह गोष्ठी में मौजूद ग्रामीण और वन कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोसी वन क्षेत्र के लोधिया बीट के अंतर्गत वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने कहा कि वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पेड़ पौधों के संरक्षण के साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, सरपंच राजेंद्र सिंह कनवाल, जगदीश लटवाल, लक्ष्मण सिंह मटेला, प्रेम सिंह, प्रदीप लटवाल, राजेंद्र लटवाल, दयाल सिंह, विनोद कनवाल, प्रधान अर्जुन सिंह, विनोद कनवाल, मोहन सिंह लटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद