फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में राहुल जलाल ने बाजी मारी 

Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
almora
विज्ञापन
क्रास कंट्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आर्मी पब्लिक स्कूल में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (एडब्लूईएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सुबह क्रॉस कंट्री हुई। जिसमें कामेट सदन के राहुुल जलाल अव्वल रहे। बाद में छात्र-छात्राओं के बीच कई ज्ञान वर्धक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


क्रॉस कंट्री को विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने हरी झंडी दिखाई। क्रॉस कंट्री में कामेट सदन के राहुल जलाल पहले, नीलकंठ सदन के शुभम बिष्ट दूसरे और नंदा देवी सदन के अजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच भी तमाम तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए एडब्लूईएस की स्थापना 1983 में हुई थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, लगन और मेहनत के बल पर शिखर छूने का आह्वान किया।  इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें