समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सीईओ कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, हिमांशु पांडे द्वितीय व राहुल फर्त्याल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हिमानी प्रथम, निहारिका नयाल द्वितीय व माला जाटव तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उर्मिला बिष्ट प्रथम, दिव्या रावल द्वितीय व एकता भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।
कंठ संगीत बालक वर्ग में प्रमोद कुमार प्रथम, दर्शन कुमार द्वितीय व सार्थक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में साक्षी साह प्रथम, चित्रा यादव द्वितीय व सोनी आर्य तृतीय स्थान पर रहे। वाद्य संगीत बालक वर्ग में शुभम कोहली प्रथम, प्रमोद कुमार द्वितीय व हिमांशु गढ़िया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भावना गढ़िया प्रथम, किरन वर्मा द्वितीय व दर्शनी रावल तृतीय स्थान पर रहे। समारोह के समापन पर उक्त सभी को पुरस्कृत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मो. अकील अंसारी, प्रभारी प्राचार्य डायट, रमसा के समन्वयक हेम जोशी, मोहन सिंह धामी, राजीव निगम, हेम पांडे, डॉ. कुंदन सिंह रावत, दयासागर, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, कमल जोशी, मीनाक्षी जोशी, बबीता असवाल, केपी चंदोला आदि थे। संचालन रवि जोशी व दीप चंद्र जोशी ने किया।