फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमकनी के मैदान में ही होगी राहुल गांधी की रैली

Wed, 21 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सभा स्थल का जायजा लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। राहुल की रैली भी लोअर माल रोड में स्थित सिमकनी के मैदान में ही आयोजित की जा रही है जहां पिछले माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली हुई थी। राहुल की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है और एसपीजी की निगरानी में ही मंच आदि का निर्माण हो रहा है। जानकारी के मुताबिक राहुल का हेलीकॉप्टर यहां आर्मी मैदान में उतरेगा और वहां इक्का-दुक्का खास नेताओं को ही जाने की अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की रैली के लिए एसएसजे परिसर के मैदान में दो मंच बनाए जा रहे हैं। इसमें एक मंच पर राहुल गांधी, सीएम हरीश रावत और कुछ खास नेतागण मौजूद रहेंगे, जबकि अन्य नेतागण दूसरे मंच से रैली को संबोधित करेंगे। सारी व्यवस्थाएं एसपीजी की निगरानी में ही की जा रही हैं। अमित शाह का हेलीकॉप्टर इसी मैदान के एक कोने पर उतरा था, लेकिन राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर सेना के मैदान में उतरेगा और वहां से वह कार द्वारा एसएसजे मैदान में पहुंचेंगे। उन्हें मंच तक लाने का रास्ता भी एसपीजी की सलाह से ही तय किया जा रहा है।   

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, रैली के संयोजक विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि ने भी सभा स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारियों ने भी सभा स्थल का निरीक्षण कियाघ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें