फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा आज

Thu, 22 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार 23 दिसंबर को अल्मोड़ा के लोअर मालरोड में एसएसजे परिसर मैदान में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्री गांधी दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से कैंट स्थित सेना के मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद एसएसजे परिसर मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


एसएसजे परिसर में कांग्रेस की रैली दिन में 11:30 बजे शुरू होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हेलीकाप्टर से दोहपर एक बजे सेना के मैदान में पहुंचेंगे। यहां से कार से रैली स्थल पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री गांधी की जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश के वन और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल भी भागीदारी करेंगे।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 23 दिसंबर को प्रात: 10 बजे  देहरादून से हेलीकाप्टर से  प्रस्थान कर 11 बजे एसएसजे परिसर के मैदान में पहुंचेंगे। जनसभा में भागीदारी के बाद चार बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रदेश के वन, खेल और न्याय विभाग मंत्री दिनेश अग्रवाल रुद्रपुर से हेलीकाप्टर से  12:20 बजे जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर 12:40 बजे एसएसजे परिसर के मैदान में सभा स्थल पर आएंगे। अपराह्न 2:40 बजे अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर के लिए रवाना होंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी मुख्यमंत्री के आगमन पर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं चार बजे हल्द्वानी के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें