बाल भिक्षावृति अभियान के तहत छात्र को कापी-किताब देती पुलिस की टीम।
- फोटो : GARUD
पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए गए बाल भिक्षावृत्ति अभियान के तहत राजेंद्र कुमार (10) पुत्र रमेश राम निवासी जिजोली को पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम ने कॉपी-किताब और लेखन सामग्री उपलब्ध कराई।
नाबालिग की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे राइंका गरुड़ में कक्षा 6 में प्रवेश दिलाया। राजेंद्र कुमार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने पर उसने पांचवीं के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। ऑपरेशन मुक्ति टीम उसके गांव जिजोली पहुंची। टीम के सदस्य चंद्र प्रकाश बवाड़ी भगवान जोशी ने नाबालिग और उसके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। (संवाद)