फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के कोहरे के बीच देश की एकता के लिए लगाई चार किमी की दौड़

विज्ञापन
अल्मोड़ा में रन फार यूनिटी में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल से पांडेखोला तक महिला और पुरुष वर्ग की आयोजित रन फॉर यूनिटी (दौड़) के पुरुष वर्ग में अरविंद कुमार और महिला वर्ग में दीक्षा मेहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने भी स्वयं दौड़कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी प्रतिभागियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

घने कोहरे के बीच सुबह साढ़े सात बजे हुई करीब चार किमी लंबी इस दौड़ के पुरुष वर्ग में अरविंद कुमार, रमेश भारती और अरविंद सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि महिला वर्ग में दीक्षा मेहरा, राधा भट्ट और रजनी सतवाल को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। दौड़ के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दौड़ में युवाओं, आम लोगों और पुलिस के कई उप निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। उधर जिला कार्यालय परिसर में अपर एडीएम बीएल फिरमाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं पुलिस कार्यालय में भी सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्रों का अनावरण करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार, जिला शिक्षाधिकारी राय साहब यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह कठैत, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, प्रशांत जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हरीश कनवाल, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा, सुरेश वर्मा, सुनील विष्ट, सोबन सिंह कनवाल, पंकज टम्टा, प्रमोद मेहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें