कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में हुई बैठक में मंचासीन पदाधिकारीगण।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के इशारे पर सीबीआई ने एक षड्यंत्र के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केंद्र की इस साजिश को कांग्रेस कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि षड्यंत्र के तहत पूर्व सीएम रावत के दामन पर जो दाग लगाया गया है उसका पर्दाफाश करना उत्तराखंड के हर कांग्रेसी की जिम्मेदारी है। केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को हरीश रावत उत्तराखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने सीबीआई पर दबाव बनाकर हरीश रावत को साजिश के तहत फंसाने का काम किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चुन-चुन कर कांग्रेस के बुद्धिजीवी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। राज्य के प्रत्येक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मदेारी है कि वह इसके खिलाफ मुखर हो और भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश करे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को जयंती पर याद किया गया। दोनों को महान नेता बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष पीताबर पांडे, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजेंद्र बाराकोटी, लता तिवारी, राजेंद्र दुर्गापाल, आनंद बगडवाल, दीप डांगी आदि ने भाग लिया।