फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट गैस सर्विस के टेंडर पर उठे सवाल, लोगों ने जताई आपत्ति

Fri, 02 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की सल्ट इंडेन गैस सर्विस के एलपीजी सिलिंडर वितरण टेंडर को लेकर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पूर्व ठेकेदार को पुराने विवादों और कथित बकाया के बावजूद दोबारा टेंडर दिया गया।
विज्ञापन

उपलब्ध ई-टेंडर विवरण के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तिथि सात अगस्त और तकनीकी बोली खोलने की तिथि 10 अगस्त 2026 थी। आपत्ति जताने वालों का कहना है कि पूर्व ठेकेदार ने पिछली जिम्मेदारी तय अवधि से तीन महीने पहले ही छोड़ दी थी।
आरोप है कि निगम के 38 खाली सिलिंडर और कथित बकाया राशि 10 अगस्त को टेंडर खुलने के दिन जमा की गई। अजयपाल रावत, रमेश डिक्टिया, रवि सत्यवली, साहिल रावत, जयपाल रावत, देवी दत्त डिक्टिया और सूरज कुमार ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं सल्ट इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश शर्मा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन और हेड ऑफिस के माध्यम से होती है। गैस वितरण का ठेका किसे मिला और किस आधार पर मिला है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें