फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आंगनबाड़ी सहायक पद पर चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

Sat, 18 Oct 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी सहायक भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर नियुक्ति पत्र जारी हुए है। इस संबंध में पभ्या निवासी 22 वर्षीय अंजली ने डीएम को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन



अंजली के मुताबिक फरवरी महीने में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायक पद के लिए विज्ञप्ति जारी हुई। उसने इस पद के लिए आवेदन किया था। मई महीने में इसका अंतिम परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अंजली को 13.18 प्रतिशत अंक के आधार पर चयनित बताया गया। इस दौरान भर्ती प्रकिया में आपत्ति दर्ज हुई थी। बावजूद इसके 11 अक्तूबर 2025 को दोबारा जारी सूची में भी अंजली का चयन बरकरार रखा गया। उसके तीसरे दिन एक और यानि 13 अक्तूबर को तीसरी सूची जारी हुई। जिसमें नीलम भट्ट नाम की अभ्यर्थी को 15.26 प्रतिशत अंक के आधार पर चयनित दिखाया गया। जबकि चयन समिति की टिप्पणी में अब भी अंजली को उच्च अंक प्रतिशत के आधार पर चयनित बताया है। अंजली का कहना है कि विज्ञप्ति में अब तक कोई संशोधन नहीं हुआ और न ही किसी न्यायालय में चयन को लेकर कोई वाद दायर किया गया। बावजूद इसके बिना किसी सूचना के तीसरी सूची जारी की गई। आरोप लगाया कि नीलम भट्ट का आवेदन पहले परिणाम के समय त्रुटिपूर्ण पाया गया था और निरस्त किया गया था। ऐसे में उसका दोबारा चयन विधिक रूप से अवैध है। अंजली ने जिला प्रशासन और विभाग से इस पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें