फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राजतिलक एवं दीप यज्ञ के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा) । पिछले 10 दिनों से चल रही भतरौंजखान बाजार की रामलीला का समापन राजतिलक समारोह और दीप यज्ञ के साथ धूमधाम से हुआ। अंतिम दिन मंच पर सुलोचना विलाप, अहिरावण वध, रावण वध, राजतिलक और दीप यज्ञ का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं डायरेक्ट दीपक छिम्वाल ने सभी सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में अनेक लोगों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष योगदान रहा है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। मंचन में मुख्य रूप से अध्यक्ष हरीश भट्ट, जगदीश शर्मा, भगवत वर्मा, चंदन कड़ाकोटी, गणेश वर्मा, हरीश खुल्बे, सन्नू पंत, श्याम वर्मा, विक्की पंत, विरेंद्र अधिकारी, केवल जोशी, केवल सत्यवली, ललित, दिनेश चंद्र पंत, रमेश चंद्र, कुलदीप रावत, राजेंद्र पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप पंत और रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक पूरन करगेती सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें