फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में प्यास बुझाता है नौला

Fri, 20 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमेश्वर क्षेत्र के हट्यूड़ा गांव के ग्रामीणों ने नौले की सफाई की। उन्होंने लोगों से नौलों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि प्राचीन समय से ही नौले पानी का मुख्य आधार हैं। संकट होने पर नौलों का पानी ही उपयोग में लाया जाता है, लेकिन घर-घर तक पानी की लाइन बिछ जाने के बाद नौले उपेक्षित हो गए हैं। मगर गर्मियों में नौलों पर निर्भरता बढ़ जाती है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जल निगम और जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था आए दिन चरमराई रहती हैं और गर्मियों में संकट बढ़ने पर लोग इसी नौले के पानी को उपयोग में लाते हैं। गर्मियों में दिन के समय नौले को बंद कर शाम को ग्रामीण बारी-बारी से पानी भरते हैं। सफाई करने वालों में भुवन भारती, रमेश भारती, शंकर गोस्वामी, गुड्डू भारती, सूरज भारती, अमन भारती, विक्की भारती, मोहन भारती, शंकर भट्ट, महेंद्र बोरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें