फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश संयोजक और वन पंचायत सलाहाकार समिति के अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करें। उत्तराखंड राज्य में भाजपा सबसे मजबूत और सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित है। राज्य में भाजपा ने 252 मंडलों में मंडल प्रशिक्षण वर्ग करा दिए हैं, जिसमें राज्यभर में 20 हजार कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में राज्य के 95 विकासखंडों में मनाई जाएगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा पहुंचने पर वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष बिष्ट का स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता आदि उपस्थित थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें