फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

Mon, 28 Sep 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में रविवार को खुला रहा एसबीआई बैंक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहीं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहने की आशंका है। जिले में बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित होने से करीब 80 से 90 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान हड़ताल की स्थिति और बैंकिंग गतिविधियों पर निर्भर करेगा। लगातार कई दिनों तक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को भी शाखाएं खोलीं। इससे ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का मौका मिला। हड़ताल के दौरान चेक क्लियरिंग, ऋण संबंधी प्रक्रिया, नए खाते खोलने और शाखाओं में नकद लेनदेन जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव यासर अंसारी ने माल रोड स्थित मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन में सदस्यों से शामिल होने की अपील की है।



बैंक खुले पर बारिश के कारण कम पहुंचे ग्राहक
बागेश्वर।
विभिन्न मांगों के लिए बैंककर्मियों की सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर रविवार को अवकाश के दिन जिले में कई बैंक खुले रहे। हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहने की आशंका को देखते हुए शाखाओं में लेनदेन और आवश्यक वित्तीय निपटाने के इंतजाम किए गए थे। हालांकि मूसलाधार बारिश के चलते बैंकों में ग्राहकों की आवाजाही पर मिला-जुला असर ही देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें