फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में पूजा करते सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा। जागरूक पाठक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार मिश्रा रविवार को पत्नी के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा जागनाथ के दर्शन कर रुद्राभिषेक पूजन किया। मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी कैलाशानंद महाराज ने उनका रुद्राक्ष माला और भगवा शाल से स्वागत किया। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ज्योतिर्लिंग जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने हनुमान मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, माता पुष्टि देवी और केदारनाथ मंदिर में भी दर्शन किए। पूजन आचार्य निर्मल भट्ट, अभय गौड़, पंडित कमल भट्ट, आचार्य ललित भट्ट आदि पुरोहितों ने कराया। मंदिर प्रबंधन समिति की कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति नपच्याल और एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने उन्हें मंदिर समूह की ऐतिहासिक व पौराणिक महत्ता की जानकारी दी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें