फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने नौ शिकायतें दर्ज कराई

विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित जनता मिलन कार्र्यक्रम में समस्याएं सुनते सीडीओ मनुज गोयल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने बिजली, पानी, सड़क से संबंधित कुल नौ शिकायतें दर्ज कराईं। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों को जनता मिलन में मिलीं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने एक-एक कर फरियादियों की समस्साएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। खत्याड़ी निवासी मोहनी देवी ने आवास में पानी आने, पूर्व सैनिक लीग के दीपक कुमार ने लीग कार्यालय में कूड़ा फेंके जाने, हरिदत्त पेटशाली ने विद्यालय में पेयजल की समस्या होने, बैना के गोपाल सिंह ने निर्माणाधीन भिकियासैंण-कड़ाकोट मोटर मार्ग में पीपलखेत के समीप कृषि भूमि पर दीवार देने की समस्याएं रखीं।
खत्याड़ी निवासी बलवंत सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन चाहने, पंकज रौतेला और ध्यूली रौतेला के ग्रामीणों ने पेटशाल-सुवाखान मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने, हसन अहमद ने बंद पड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू करने की समस्याएं रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों पर कार्रवाई कर आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में एसडीएम मोनिका, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें