फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धन्यारी में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जनआक्रोश चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत धन्यारी समेत पूरे क्षेत्र में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। पूर्व में हुए तीन लिखित समझौतों के बावजूद समस्याओं के समाधान न होने से नाराज क्षेत्रवासी इस बार आर-पार के मूड में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भुवन चंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। इससे पहले प्रशासन और विभागीय अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बात कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जस की तस हैं। इस दौरान प्रकाश अधिकारी, पूरन सिंह अधिकारी, भुवन सिंह, प्रेम सिंह, बलवंत सिंह अधिकारी, चंदन सिंह अधिकारी, हेमंत सिंह रौतेला, बसेरा के पूर्व प्रधान खीम पुरी, उमेद किरौला, चंदन सिंह किरौला, भूपेंद्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे। नीलम अधिकारी, मुन्नी देवी, माधवी देवी, हरुली देवी, रैवा देवी, कमला देवी, रमा देवी, नंदी देवी, बसंती देवी आदि ने भी आंदोलन स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। कफड़ा के प्रधान भैरव दत्त कबडवाल, बसेरा के प्रधान दीपक अधिकारी, पूरन चंद्र जोशी, पूरन चंद्र आर्या आदि ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें