फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट केयर सेंटर बंद करने की साजिश का विरोध

Wed, 10 Jan 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता करते जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के सदस्यगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग को लेकर जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव से वार्ता की। मोर्चा ने बेस अस्पताल में संचालित हार्ट केयर सेंटर को बंद करने की साजिश का विरोध किया। सेंटर के बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मोर्चा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

विज्ञापन

 शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बनाने की नीति का  विरोध किया और पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार की मांग उठाई। 

स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाली लापरवाही, अस्पतालों के लिए की जाने वाली खरीद-फरोख्त, जांचों और दवाओं में कमीशनखोरी में एक बड़ा रैकेट अस्तित्व में है। जिस कारण पीड़ित पक्षों की सुनवाई नहीं हो पाती है। जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, तकनीकी स्टाफ और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। मोर्चा ने कहा कि बेस अस्पताल में सिटी स्कैन, टीएमटी, डायलिसिस समेत अन्य महंगे उपकरण खरीदे गए हैं पर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। शिष्टमंडल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, बार के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, रेखा धस्माना, जीसी जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता हेम तिवारी, गोपाल राम, हयात सिंह रावत, उक्रांद के शिवराज बनौला, दीवान बिष्ट, पंकज कुमार, शिवदत्त पांडे आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें