फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्वामियों और चालकों ने घेरा आरटीओ कार्यालय

Wed, 10 Jan 2018 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मटेला स्थित आरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन निरीक्षक से वार्ता करते टैक्सी मालिक और चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अल्मोड़ा टैक्सी मालिक-चालक सेवा समिति ने मटेला स्थित आरटीओ कार्यालय पर कथित अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके विरोध में टैक्सी मालिकों और चालकों ने मंगलवार को आरटीओ कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने दस दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की धमकी दी है।

विज्ञापन


बुधवार दिन में अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर आदि क्षेत्रों के टैक्सी मालिक और चालक मटेला स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में नहीं थीं। आक्रोशित वाहन स्वामियों और चालकों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आरटीओ प्रशासन द्वारा लंबे समय से वाहनों की फिटनेस के नाम पर वाहन चालकों और स्वामियों से कथित अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की आड़ में कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी अवैध वसूली की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा ने कहा कि यदि कार्यालय की व्यवस्थाओं में दस दिन के भीतर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। बाद में प्रदर्शनकारियों की संभागीय परिवहन निरीक्षक विनोद गुंज्याल से वार्ता हुई। गुंज्याल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों की एआरटीओ पूजा नयाल से फोन पर वार्ता हुई।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद यूनियन ने घेराव समाप्त किया। प्रदर्शन में यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, रानीखेत के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, सोमेश्वर के अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, कुणाल अल्मियां, नीरज पवार, सलमान खान, कुंदन लटवाल, गोविंद सांगा, किशन राणा, सुभाष, भगवन, मोहन कड़ाकोटी, नंदन, बलवंत, सोनू, राजेंद्र, ताहिर, रवि, सुनील, अर्जुन, मुन्ना, पूरन, कमल, चंदन नंदलाल, महेश, देवेंद्र, पप्पू, हरिमोहन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें