फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया

Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क पर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकास प्राधिकरण लागू होने से जनता काफी परेशान है। प्राधिकरण द्वारा लोगों को आए दिन नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे जनता में भय का माहौल है।  
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त करने तथा इसमें छूट देकर जनभावनाओं के अनुरूप बनाने की मांग की। धरने पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला, आनंद सिंह बगडवाल, केवल सती, राजीव कनार्टक, दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, प्रताप सत्याल, जगदीश साह, ललित मोहन पंत, महेश चंद्र, आनंदी वर्मा, सूरज सिंह आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें