फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्रीय वित मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय माल्या ने विदेश जाने से पूर्व इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सूचित किया था, लेकिन इसके बावजूद वित्त मंत्री और केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में मोदी सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के आगे नतमस्तक हो गई है, जो कि देश की जनता के साथ धोखा है।

पुतला फूंकने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह महरा, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित जंतवाल, अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, ललित फत्र्याल, प्रदेश महासचिव प्रोफेशनल विंग अमित बिष्ट, जिला महासचिव सूरज वाणी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें