फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर रानीखेत द्वाराहाट में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
रानीखेत पीजी कॉलेज में कुलपति का पुतला फूंकते छात्र संगठन। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव को लेकर अब छात्र छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। पीजी कालेज रानीखेत में दीपक बिष्ट के नेतृत्व में छात्र छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया। छात्र छात्राओं ने कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा और अविलंब छात्र संघ चुनाव कराने की मांग उठाई। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति का पुतला भी जलाया। यहां दीपक बिष्ट के अलावा मनोज कोरंगा, राहुल बिष्ट, कपिल राजपूत, विकास कुमार, रुद्र मेहरा आदि थे।
विज्ञापन

द्वाराहाट पीजी कालेज में छात्र छात्राओं ने शीघ्र छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। कालेज परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की और कुलपति का पुतला जलाया। छात्र छात्राओं ने चेतावनी दी कि 19 अक्तूबर 11 बजे तक चुनाव तिथि घोषित न हीं हुई तो उग्र आदोलन किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम में मनोज कुमार, अजय नेगी, संदीप आर्या, सूरज उपाध्याय, मुकुल शर्मा, रोहित, राहुल, नवीन नीरज कुमार, सौरभ अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें