गरुड़ तहसील मुख्यालय में आवारा जानवरों को लेकर धमकी महिलाएं
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। लावारिस जानवरों से परेशान महिलाएं जानवरों को साथ लेकर तहसील मुख्यालय में आ धमकीं। उन्होंने एसडीएम से आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
मटेना, जिनखोला, सिल्ली, बंड, गढ़सेर गांव की महिलाएं लावारिस जानवरों को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंची। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि जानवरों ने खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी है। महिलाओं ने कहा कि इन जानवरों को गो सदन भेजने के संबंध में कई बार कह दिया है। प्रशासन ने आज तक ग्रामीणों की जायज समस्या का समाधान नहीं किया। वहां पर कमला देवी, पार्वती, शोभा, कमला, प्रेमा आदि थीं।