अल्मोड़ा। जीआईसी चौड़ाआनुली को क्लसटर विद्यालय जीआईसी गंगानगर में शिफ्ट करने का अभिभावकों ने विरोध किया। उन्होंने चौड़ाआनुली का विलय होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक संघ की विद्यालय परिसर में बैठक हुई। वक्ताओं ने क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत जीआईसी चौड़ाआनुली को जीआईसी गंगानगर शिफ्ट करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित है। 10 से 12 किमी दूरी पैदल तय कर विद्यार्थी जंगल के रास्ते इस विद्यालय में पढ़ने आते है। अधिकांश विद्यार्थियों की माली हालत अच्छी नही हैं। विद्यालय के जीआईसी गंगानगर में विलय होने से विद्यार्थियों को वहां आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहां देव सिंह बिष्ट, हर सिंह, गोविंद सिंह, पूरन चंद्र, गणेश सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र राम, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, बसंती देवी, नवीन राम थे।