फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने गैस सिलिंडरों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लमगड़ा में बृहस्पतिवार को महंगाई के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
लमगड़ा(अल्मोड़ा)। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडरों के साथ बृहस्पतिवार को लमगड़ा में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल होते जा रहा है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं। सरकार महंगाई में लगाम लगाने में विफल साबित हुई है। जनता की किसी को परवाह नहीं है। गैस सिलिंडर इतना महंगा हो गया है कि रसोई का पूरा बजट ही बिगड़ जा रहा है। वहां पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, रमेश बिष्ट, पूरन पांडे, माया बर्गली, प्रदीप बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विधायक मदन ने सरकार पर साधा निशाना
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधायक मदन बिष्ट ने भाजपा सरकार पर आए दिन पालिसी बदलकर लूट खसोट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन का झांसा दिलाकर जनता के हक हकूकों को ही रसातल में डाल दिया है। पत्रकार वार्ता में बिष्ट ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। महंगाई चरम पर है नमक, आटा जैसी रोज की जरूरत की सामग्रियों पर जीएसटी लगाकर भाजपा सरकारों ने दिखा दिया है कि वह आम जनता के हितों के लिए कितना सोच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें