फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांची रे- कांची रे प्रीत मेरी सांची रुक जा न जा..

विज्ञापन
अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान गाना गाते एसी भारद्वाज ।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में आयोजित 10 दिनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। स्टार नाइट में हर्षिता तिवारी ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गायक एसी भारद्वाज ने कांची रे- कांची रे प्रीत मेरी सांची रुक जा न जा दिल तोड़ के तेरे हाथों में है.. आदि गीतों की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी फैशन शो में पूजा नेगी मिस कुमाऊं चुनी गई। काव्या पांडे दूसरे, भूमिका चौहान तीसरे स्थान पर रही। गुड्डी नयाल मिसेज कुमाऊं चुनी गई। राजेश्वरी, स्नेहलता जोशी क्रमश: द्वितीय और तृतीय रही।
मेहंदी में वैशाली चुफाल, प्रियंका विश्वास, प्रतिभा, चित्रकला प्रतियोगिता में निधि जोशी, वैष्णवी रावत, मनीषा पवार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। शंखनाद में मयंक जोशी, दीपांशु भंडारी, अमित जोशी, ऐपण प्रतियोगिता में ज्योति त्रिवेदी, गरिमा जोशी, दिशा कार्की, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुजाता रौतेला, गर्वित जोशी, रक्षित, स्वांग प्रतियोगिता में पार्वती चौहान, राहुल जोशी, प्रियंका, कुर्सी दौड़ में पुष्पा नेगी, रजनी, गीता जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

विद्यालयों की नृत्य और गायन प्रतियोगिता में बीयरशिवा सीनियर सेकंडरी स्कूल और मंगलदीप विद्यालय प्रथम, मानस पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी द्वितीय, दिव्य ज्ञान एकेडमी तृतीय रहा। नृत्य में रिद्धिमा बिष्ट, लाव्यण्या, भावना, गायन में आयुषी परिहार, हर्ष कोहली, भगवान प्रसाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को चांदी की बांसुरी दी गई। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला थे। अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और मुख्य संयोजक अमरनाथ नेगी ने सभी का आभार जताया। वहां पर ज्योत्सना पंत, पीसी तिवारी, विनीत बिष्ट, जगदीश वर्मा, डॉ. पीएस गोसाई, जगत रौतेला आदि थे।
ग्रुप डांस में बीयरशीबा प्रथम
अल्मोड़ा। ग्रुप डांस में बीयरशीबा स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहां पर प्रधानाचार्या नीमा थापा, प्रबंधक निरुपमा भट्ट, तिलक राज तलवार, प्रदीप जोशी, गिरीश उप्रेती, देवेंद्र नगरकोटी, आकाश थापा, पवन आदि थे।

अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान नृत्य करती रिद्धिमा बिष्ट।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें