अल्मोड़ा गांधी पार्क में उपवास पर बैठे धर्म निरपेक्ष युवा मंच के लोग
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ 48 घंटे के उपवास पर बैठे एक सदस्य की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार की रात उपवास में बैठे सुंदर सिंह लटवाल की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है।
शुक्रवार को शहर के कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अनशन स्थल गांधी पार्क पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मंच की हैरिटेज सिटी की मांग का हम भी समर्थन करते हैं लेकिन सरकार की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे आम नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन हैं।
वहां पर जन अधिकार युवा मंच, रेडक्रॉस सोसायटी, व्यापार मंडल अल्मोड़ा, उपपा, उत्तराखंड एक्स पैरामिलिट्री फोर्स संगठन, युवा संवाद मंच, उलोवा युवा मंच आदि संगठनों के ही सेवानिवृत्त डॉ. जेसी दुर्गापाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जेसी जोशी, जन अधिकार युवा मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रितेश कुमार, उत्तराखंड एक्स पैरामिलिट्री यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एमएस नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, युवा संवाद से कुणाल तिवारी, उलोवा युवा मंच के अजय मित्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
फोटो 03एएलएम-33पी-गांधी पार्क में उपवास में बैठे धर्म निरपेक्ष युवा मंच के लोग।
----
आदित्य