अल्मोड़ा नगर निगम सभागार में हुई सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक नगर निगम सभागार में हुई। वक्ताओं ने बिजली की दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली संबंधी उद्योग धंधे नहीं है। लोगों को गर्मियों में कूलर, पंखों की जरूरत होती है। बिजली बिल पर फिक्स चार्ज सहित अन्य चार्ज लिए जाते हैं। इससे उपभोक्ता पर आर्थिक मार पड़ती है। इन खर्चों से छूट की मांग उठाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सामने ये समस्याएं रखीं गई थीं लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। एमएस मटेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में महेश चंद्र आर्या, सीएस मेहरा, रवींद्र जोशी, दीवान सिंह, अमर सिंह कार्की, गंगा सिंह, शेर राम, हरीश लाल, त्रिलोक सिंह, एमसी कांडपाल, एनसी जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, सीएस सिराड़ी आदि मौजूद रहे।
ये मांगें भी रखीं-
-कोसी में सिल्ट की समस्या दूर कर नगर को समुचित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
-पेयजल टैंक बनाए जाए ताकि एक सप्ताह तक पानी का भंडारण किया जा सके।
-नालियों से होकर गुजरने वाली पेयजल लाइनों को बदला जाए।
-लाला बाजार से पल्टन बाजार तक बेंच लगाई जाएं।
-भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग को जल्द खोला जाए।