फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भुगतान के लिए प्रदर्शन

Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने से सस्ता गल्ला विक्रेता भड़क गए हैं। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले नंदा देवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में एकजुट विक्रेताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बैठक में जिलाअध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने आरोप लगाया कि समय-समय पर सरकार तुगलकी फरमान जारी कर गल्ला विक्रेताओं की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। विभाग पॉस मशीन जबरन गल्ले की दुकानों पर लगाने का दबाव बना रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक गल्ला विक्रेताओं के देयकों का भुगतान नहीं किया जाता तब तक पॉस मशीन नहीं लगाएंगे। यदि जबरन मशीन लगाई तो विक्रेता गोदाम में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। राशन की बोरियों में राशन कम मिल रहा है। 50 किलो की बोरियो में दो से पांच किलो तक राशन कम निकल रहा है।
विज्ञापन

इससे गल्ला विक्रेताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द तीन जिलों की बैठक की जाएगी। उसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। वहां पर दिनेश गोयल, केशर खनी, अभय शाह, मनोज वर्मा, नारायण सिंह, सुरेश सांगा, भीमा पवार, हेमा देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें