फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट को जनविरोधी बताकर सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
चौघानपाटा अल्मोड़ा में केंद्र सरकार और वित्त मंत्री का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार और वित्त मंत्री का पुतला जताकर विरोध जताया। उन्होंने नारेबाजी कर कहा कि बजट निराशाजनक और बेरोजगार विरोधी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि उत्तराखंड से पांचों सांसद भाजपा के हैं, लेकिन टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की स्वीकृति इस बजट में भी नहीं दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने मनरोगा योजना लागू की थी, पर मनरेगा योजना में भी केंद्र सरकार ने कटौती करने का प्रयास किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की अनदेखी की गई है।
वक्ताओं ने कहा कि बजट में न सरकार ने किसानों के हित में और न ही महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई खास कदम उठाए हैं। आयकर के स्लैब में बदलाव का मध्यम वर्ग को कोई फायदा नहीं मिलेगा। वहां नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी, हर्ष कनवाल, रमेश कांडपाल, विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, महिपाल प्रसाद, सुमित कुमार, संजय दुर्गापाल, फाकिर खान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें