फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में शामिल करने के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एलान किया कि पालिका में शामिल की गई तेरह ग्राम पंचायत के ग्रामीण निकाय और लोकसभा चुनाव का बहिष्कर करेंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन


पालिका में शामिल की गईं तेरह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जुलूस लेकर गांधी पार्क पहुंचे। यहां पर कुछ देर धरना दिया। इसके बाद मालरोड होते हुए जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विस्तारीकरण कर 13 ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है, जबकि नगर की सीमा से लगी दस ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत दुगालखोला, रैलापाली, खगमराकोट, न्यू इंदिरा कालोनी आदि पंचायतें और तोक पालिका सीमा से काफी दूरी पर हैं, लेकिन इनको भी पालिका में शामिल कर दिया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि इन गांवों को पालिका में शामिल करने की अधिसूचना निरस्त की जाए और उन्हें पूर्व की तरह ग्राम पंचायत ही रहने दें। अन्यथा दुगालखोला, रैलापाली, खगमराकोट, न्यू इंदिरा कालोनी सहित 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले गांधी पार्क में समिति ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

प्रदर्शन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ, महेश चंद्र, प्रधान रिंकू आर्या, मीरा देवी, बीडी जोशी, खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, कैलाश चंद्र आर्या, गिरीश जोशी, मुकेश आर्या, नीलम दुर्गापाल, घनश्याम गुरुरानी, चारु चंद्र जोशी, बीएस राणा, राजेंद्र बिष्ट, दुर्गा, चंपा, लीला बिष्ट, हीरा राम, मनोज कुमार, रंजना टम्टा, चंदन रावत, अंबी राम आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें