फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से मृत व्यक्ति का खत्याड़ी के पास दाह संस्कार करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो दिन पहले मृत कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार खत्याड़ी गांव की सीमा से लगे एक स्थान पर करने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को ज्ञापन देकर इस स्थल को गौचर पनघट की भूमि बताया। उन्होंने वहां दाह संस्कार स्थल न बनाने की मांग की हैै। इधर विधायक चौहान ने ग्रामीणों की आपत्ति को वाजिब बता मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम खत्याड़ी सैनार वर्शीमी आदि गांवों से आए ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम और विधायक को बताया कि दो दिन पहले कोविड के कारण मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार चौसली-कोसी मोटर मार्ग पर स्थित एक स्थान पर किया गया जबकि यहां ग्रामीण मवेशियों को चराने के साथ ही महिलाएं घास आदि लेने जाती हैं। यह गौचर और पनघट भूमि है। इससे ग्रामीणों में संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने आगे से दाह संस्कार का स्थल तुरंत हटाने की मांग की है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन ने मनमाने तरीके से इस स्थान को दाह संस्कार के लिए चयनित किया जो कि गलत है। उधर विरोध जताने वालों में जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद कनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें