फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क मेें दिया धरना

विज्ञापन
डीडीए के खिलाफ धरना देते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जनविरोधी प्राधिकरण जनता पर थोप रखा है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार उदासीन बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीडीए के खिलाफ पिछले डेढ़ साल से समिति आंदोलन चलाए हुए है। डीडीए लागू होने से जनता को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीए पर्वतीय जनता के हितों के खिलाफ है और गरीब जनता परेशान हो रही है। सरकार से जनहित में प्राधिकरण को वापस लेने की मांग की गई। अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला और संचालन सभासद हेम तिवारी ने किया।

मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चंद्रमणि भट्ट, पीजी गोस्वामी आदि ने विचार रखे। धरने पर उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल, केशव दत्त पांडे, राजू गिरि, सीके जोशी, केसी भट्ट, मो. शब्बीर, ललित मोहन पंत, विनोद तिवारी, तारा चंद्र साह, पूरन चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, रमेश जोशी, हर्ष कनवाल, प्रताप सत्याल आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें