फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल

विज्ञापन
धौलछीना में कैलाश मानसरोवर यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल मंगलवार सुबह धौलछीना से अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गया। इससे पहले सोमवार रात 59 सदस्यीय यात्री दल अल्मोड़ा पहुंचा था। जहां होलीडे होम में यात्रियों का स्वागत किया गया। दल मंगलवार सुबह धौलछीना पहुंचा जहां यात्रियों ने सुबह का नाश्ता किया और जय भोले के जयकारों के साथ आगे के पड़ाव के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन


चौथे दल में 13 महिलाएं और 46 पुरुष हैं। लाइजन आफिसर जयपुर निवासी मुग्धा सेन और रविंद्र रागुत्थाहाली के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्री दल में सबसे अधिक 10 यात्री राजस्थान के हैं। दिल्ली से सात, गुजरात से नौ, मध्यप्रदेश से पांच और हरियाणा ,महाराष्ट्र, पूना और पंजाब से दो-दो, कर्नाटक से चार, हिमाचल से एक यात्री शामिल है। दल में दिल्ली निवासी डॉ. गौरव अरोड़ा लगातार 11वीं बार कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं। हिमाचल निवासी मंजुला पांचवीं बार यात्रा पर जा रही हैं।

इससे पहले तीन बार वह आदि कैलाश यात्रा पर भी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार कैलाश यात्रियों को किसी प्रकार की मदद नहीं देती है जबकि अन्य राज्य सरकारें यात्रियों को यात्रा सब्सिडी देती है। यात्रा दल में सबसे अधिक 70 वर्षीय भीलवाड़ा राजस्थान निवासी भगवती लाल अपनी पत्नी के साथ पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। जबकि सबसे कम उम्र के 21 वर्षीय यात्री बंगलूरू निवासी अभिषेक हैं। यात्रा दल का धौलछीना पहुंचने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें