अल्मोड़ा। जीआईसी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती का शिक्षकों ने बुधवार को जिले भर में विरोध किया। शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय में भर्ती के लिए निकाली गई विज्ञप्ति की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया।
इस मौके पर हुई सभा में शिक्षकों ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली है। प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का है। जिस पर सीधी भर्ती किया जाना उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में रोज नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है और शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने की मांग की। इधर, धौलादेवी ब्लाॅक में भी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। वहां पर भूपाल सिंह चिलवाल, हीरा सिंह बोरा, किशन बिष्ट, राजू महरा, नितेश कांडपाल, हिमांशु बिष्ट, बीडी पांडे, मदन भंडारी, ललित पाठक, कैलाश रावत, शेखर जोशी, हेमा जोशी, ममता मेहरा, दीपिका रानी, प्रीति जोशी आदि थे। संवाद