फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ दिया गांधी पार्क में धरना

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में डीडीए के खिलाफ धरना देते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के आह्वान पर लोगों ने गांधीपार्क में दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से जल्द प्राधिकरण समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने भाजपा सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दो साल पहले प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण पूरे पर्वतीय क्षेत्र में जबरन लागू कर दिया। जिसका खामियाजा समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
डीडीए के चलते लोगों को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से जनहित में पर्वतीय क्षेत्र से जनविरोधी प्राधिकरण को तुरंत समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीडीए समाप्त करने को लेकर न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सरकार ध्यान दे रही है। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडेय ने किया।
धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रताप सत्याल, अंबीराम आर्या, तारा चंद्र साह, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, गोपाल राम, रमेश कांडपाल, राजू गिरी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, महेश चन्द्र आर्या, महेश लाल वर्मा, भारत रत्न पांडेय, सभासद हेम तिवारी, गोपाल चौहान, दीवान धपोला, रमेश नेगी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें