फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
राजकीय अस्पताल में धरने के दौरान नारेबाजी करते ब्लाक प्रमुख और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र राजकीय अस्पताल में फिजिशियन सहित तमाम विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। ब्लाक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में आयोजित बेमियादी धरने के समर्थन में काफी लोग पहुंचे। लोगों का कहना है कि रानीखेत उपमंडल के अलाव गैरसैंण क्षेत्र से भी यहां रोगी पहुंचते हैं लेकिन सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। तत्काल शासन को यहां विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि विधायक करन माहरा और ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से अस्पताल परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन चल रहा है। पूर्व सैनिकों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। इसके अलावा तमाम अन्य संगठनों के लोग भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित सभा में ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि रानीखेत अस्पताल लंबे समय से बदहाल है। न तो यहां कलर अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं और ना ही डिजिटल एक्सरे। एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।
दो साल से फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस कारण रोगियों की फजीहत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान समर्थन में काफी लोग वहां पहुंचे। यहां पिलखोली के प्रधान जयपाल फर्त्याल, बिशन सिंह टनवाल, लाखन फर्त्याल, रघुदत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट, अंबादत्त पंत, विपिन कड़ाकोटी, संजय बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें