फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में आतंक का पर्याय बना आदमखोर मादा तेंदुआ ढेर

विज्ञापन
रैली गांव में तपेंदुए की खोज को इस तरह से सजाया गया है मचान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के रैली गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को शिकारी आसिफ सैफी ने ढेर कर दिया। तेंदुए ने रविवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला था। बुधवार देर रात उसी स्थान पर एक गाय को निवाला बना लिया। बृहस्पतिवार देर शाम तेंदुआ घटनास्थल की ओर आ रहा था, इसी बीच शिकारी ने निशाना साधकर उसे ढेर कर दिया। मादा तेंदुए की उम्र 11 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। शुक्रवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार की देर रात चमड़खान से सब्जी लेकर घर लौट रहे 60 वर्षीय रघुवर पंत को तेंदुए ने उनके घर के पास कुछ दूरी पर मार डाला था। इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित किया और उसे मारने की अनुमति भी प्राप्त कर ली। इधर, आदमखोर को मार गिराने के लिए बिजनौर के शिकारी से संपर्क साधा गया। रेंजर हरीश टम्टा ने बताया कि शिकारी आसिफ सैफी पूरी टीम के साथ बुधवार की रात 12 बजे पहुंचे। रात्रि दो बजे वहां गश्त की गई, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल पाया। इसी बीच जिस स्थान पर तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला था, वहीं पर एक गाय को भी मार डाला। रेंजर ने बताया कि घटना स्थल से 15 मीटर पीछे वहां एक ग्रामीण की छत पर मचान बनाया गया। बृहस्पतिवार की देर रात तेंदुआ ऊपरी रास्ते से घटना स्थल की ओर आ रहा था, इसी बीच शिकारी आसिफ सैफी ने एक गोली में तेंदुए को ढेर कर दिया। आज तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें