फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो अस्पतालों की मोर्चरी को डी-फ्रिज दिए जाने का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी अस्पतालों की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों को सुरक्षित रखने के लिए अब डी-फ्रिज की व्यवस्था होने की उम्मीद है। लंबे समय से डी-फ्रिज के अभाव में कई बार अस्पताल शव घरों में शिनाख्त के लिए शव रखने में दिक्कतें होती हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के दो अस्पतालों की मोर्चरी में डी-फ्रिज स्थापित करने के लिए डीजी हेल्थ को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों को सुरक्षित रखने के लिए पिछले काफी समय से डी-फ्रिज की जरूरत महसूस की जा रही है। कई बार शव को अधिक समय तक रखने पर दिक्कतें बढ़ती हैं। विभाग ने पिछले माह जिले के दो अस्पतालों में मोर्चरी के लिए डी-फ्रिज लगवाने की मांग की है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीजी हेल्थ को पिछले माह सीएमओ कार्यालय से जिला अस्पताल अल्मोड़ा और गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत की मोर्चरी में डी-फ्रिज स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. सविता ह्याकी का कहना है कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा और नागरिक चिकित्सालय रानीखेत दोनों अस्पतालों की मोर्चरी के लिए डी-फ्रिज की मांग की गई है। पिछले माह डीजी हेल्थ को डी-फ्रिज दिए जाने को लेकर डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें