फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षकों की सहमति मध्यमार्ग से ही खुलेगी पदोन्नति की राह

Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान मिनिस्टीरियल कर्मचारियों और शिक्षकों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सहमति से बीच का मार्ग निकालकर पदोन्नति का मार्ग खोला जा सकता है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में निदेशक सती ने कहा कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण पर विभाग जल्द अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखेगा। शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में उन्होंने कहा कि पदोन्नति न हो पाने के कारण शिक्षक वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में शिक्षकों की सहमति से बीच का मार्ग निकालकर पदोन्नति का मार्ग खोला जा सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया।
इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सती और उनकी पत्नी मीरा सती का कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहां पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें