फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हाथरस कांड के दोषियों को सजा देने की मांग पर निकाला जोरदार जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हाथरस में दुष्कर्म मामले को लेकर लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा से जुड़े संगठनों ने नगर में जुलूस निकाला। संगठन ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जुलूस से पहले चौघानपाटा में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाथरस में युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे मरणावस्था में छोड़ दिया। कहा कि सरकार लगातार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कहा कि यूपी पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले न कर खुद ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों ने आरोपियों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद नारेबाजी के साथ जुलूस शुरू हुआ जो मालरोड, मिलन चौक, लाला बाजार, बाटा चौक, चौक बाजार, कचहरी बाजार से होकर गुजरा।
विज्ञापन

बैनर, पोस्टर स्लोगन लिखित पट्टियों के साथ यूपी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। अंत में कलक्ट्रेट पहुंच डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज आरोपियों को मौत की सजा सुनाने की मांग की।
इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार, जिलाध्यक्ष यशवंत वाल्मीकि, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, सभासद सचिन टम्टा, नगर अध्यक्ष सागर वाल्मीकि, राजपाल पवार, सुरेश केसरी, सुरेश परदेशी आदि मौजूद रहे। इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला संयोजक अखिलेश टम्टा, एनएल शाह, नवीन चंद्र, एसआर बेग, प्रकाश कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें