फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीडीसी सदस्य के साथ हुई मारपीट के विरोध में निकाला जुलूस, कोतवाली घेरी

Sat, 02 Aug 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरसों क्षेत्र पंचायत सीट से नव निर्वाचित सदस्य रोहन कुमार आर्या के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने धारानौला से नगर में जुलूस निकाला। कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन करने का एलान किया।
विज्ञापन


पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिकंदर पवार ने बताया कि नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहन कुमार आर्या अपने समर्थकों के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से रोहन कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। इससे रोहन और समर्थकों को काफी चोट आई है। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश है। जुलूस और घेराव करने वालों में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, महासचिव राजपाल पवार,नंदन आर्या, पीयूष आर्या, भीमा पवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें