फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में नेटवर्क की समस्या आ रही आड़े

विज्ञापन
राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल पिलखोली में कोरोना का टीकाकरण कराते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब टीकाकरण के लिए भी लोग जागरूक हो रहे हैं। राजकीय अस्पताल में सोमवार को 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग पहुंच गए। इस दौरान वहां लंबी कतार लग गई लेकिन नेटवर्क कमजोर होने के कारण कई बार टीकाकरण कार्य में बाधा भी पहुंची।
विज्ञापन

दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे उम्रदराज लोगों को परेशानी हुई। चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. केके पांडेय ने बताया कि इन दिनों नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है। कुल 211 लोगों का टीकाकरण किया गया। डॉ. संजय श्रीवास्तव टीकाकरण करने वाले स्टाफ को टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहे हैं। वैक्सीनेटर संगीता आर्या, आशा सुगमकर्ता ममता बिष्ट, आशा, भावना देवी, एनके जोशी आदि भी सहयोग कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें