बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निदेशक के रूप में प्रो. बीएन मिश्रा ने चार्ज संभाल लिया है। इससे पहले प्रो. मिश्रा जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग घुड़दौड़ी पौड़ी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर पद पर कार्यरत थे।
यहां चार्ज लेने के बाद डॉ. बीएन मिश्रा ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु करने को प्राथमिकता देंगे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वह संस्थान की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संस्थान और शासन स्तर पर निस्तारण कराने का भी प्रयास करेंगे। बता दें कि संस्था में 30 सितंबर को पूर्व निदेशक के तीन वर्षीय कार्यकाल के समाप्त होने के बाद संस्थान के वित्तीय कार्य ठप्प पड़ गए थे, वहीं कार्मिकों को सितंबर का वेतन भी नहीं मिल पाया। इसे देखते हुए उत्तराखंड शासन के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने 22 अक्तूबर को आदेश जारी करते हुए प्रोफेसर बीएन मिश्रा को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक के साथ नन्हीं परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़ के निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया है।