फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में अध्यक्ष पद पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सभी दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि दो वार्ड प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 29 अक्तूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र जोशी (कांग्रेस), कैलाश चंद्र गुरुरानी (भाजपा), अर्जुन सिंह (सपा), अख्तर हुसैन (बसपा), आनंदी वर्मा (उपपा), शोभा जोशी (निर्दलीय), त्रिलोचन जोशी (निर्दलीय), मनोज बिष्ट (निर्दलीय), आनंद सिंह बोरा (निर्दलीय), आशीष जोशी (निर्दलीय) चुनाव मैदान में डटे हैं। वहीं नंदादेवी वार्ड से सभासद पद के प्रत्याशी प्रकाश जोशी और रैलापाली वार्ड से राधा बिष्ट ने अपना नाम वापस लिया है। अब नगर के 13 वार्डों के लिए 51 सभासद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

उप जिला निर्वाचन अदिकारी केएस टोलिया ने बताया कि नगर पालिका चिलियानौला (रानीखेत) में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। वहां अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जबकि नगर पंचायत भिकियासैण में भी अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की है। वहां अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। द्वाराहाट नगर पंचायत में भी कोई नाम वापसी नहीं हुई है। यहां अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें