फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रियांशु और अंजली सर्व श्रेष्ठ स्वयं सेवक घोषित

Sat, 21 Mar 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जीआईसी नाई में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर में प्रियांशु डसीला को सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवक और अंजली को सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवक चुना गया।
विज्ञापन




शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ समूह का पुरस्कार समूह बी ने जीता। मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारते हैं। उन्होंने शिविर की गतिविधियों में शिविरार्थियों की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी आरएन पाठक ने कहा कि ये सात दिन छात्रों को जीवन भर याद रहेंगे। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. डीएस धामी ने विद्यालय का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने गणनाथ मंदिर का भ्रमण भी किया। वहां महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेमा खाती, कार्यक्रम सहायक नंदन जड़ौत, जितेंद्र कुमार, राहुल जोशी, पारस बिष्ट, हिमांशु जोशी, चंदन बिष्ट, प्रांजल कुंजवाल, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें